सावन में श्रद्धा : बाबा महाकाल के दर पर 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 8 करोड़ की आय


उज्जैन:पवित्र सावन माह में विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन को अब तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु देश-विदेश से उज्जैन पहुंच चुके हैं.महज 12 दिनों में मंदिर समिति को 8 करोड़ रुपए की आय हुई है, जिसमें 3 करोड़ 75 लाख रुपए का लड्डू प्रसाद शामिल है. 1 लाख से अधिक श्रद्धालु भस्म आरती में भी शामिल हो चुके हैं.

मंदिर में सामान्य दर्शन के लिए नंदी द्वार से प्रवेश, महाकाल टनल होते हुए दर्शन और फिर बाहर निकलने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है. वहीं, 250 रुपए में शीघ्र दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध है.सोमवार को सवारी के चलते गेट नंबर 4 दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहता है.

अब तक दो सवारियां निकल चुकी हैं, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने नवभारत को बताया कि अभी चार सवारियां बाकी हैं. लाखों श्रद्धालु अब भी उज्जैन पहुंचने वाले हैं. कांवड़ यात्रियों के लिए भी अलग व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वे सुगमता से जल अर्पण कर सकें.

Next Post

नल के पानी में उतरा करंट, मासूम बालक की मौत, मॉ गंभीर

Fri Jul 25 , 2025
सिंगरौली: कोतवाली थाना के समीपी घुरीताल में नल के पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मासूम बालक की मौत हो गई। वही मॉ को भी करंट लगा, जिससे वह अचेत हो गई। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में जारी है।मिली जानकारी के अनुसार घुरीताल […]

You May Like