नल के पानी में उतरा करंट, मासूम बालक की मौत, मॉ गंभीर

सिंगरौली: कोतवाली थाना के समीपी घुरीताल में नल के पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक मासूम बालक की मौत हो गई। वही मॉ को भी करंट लगा, जिससे वह अचेत हो गई। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में जारी है।मिली जानकारी के अनुसार घुरीताल निवासी साधना गुप्ता पति नीरज गुप्ता घर के नल में बर्तन धो रही थी कि अचानक नल के पानी में करंट उतर गया।

जिससे वह जोर से चिल्लाई, जहां घर में मौजूद बेटा राम गुप्ता उम्र 7 वर्ष दौड़ा और मॉ को धक्का दिया, जहां मॉ करंट से छूट कर अचेत हो गई, लेकिन वही मासूम राम गुप्ता करंट के चपेट में आ गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही परिजनों ने अचेत अवस्था में साधना गुप्ता को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यह घटना तब हुई जब महिला बर्तन धोने के लिए नल की टोटी खोली। पानी में करंट कैसे उतरा यह खबर लिखने तक स्पष्ट नही हो पाया था। घटना के बाद घर सहित मोहल्ले में मातम का माहौल छा गया। वही मृतक मासूम संस्कार वैली इन्टरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। जहां स्कूल प्रबंधन ने घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया।

Next Post

वॉर 2, 14 अगस्त को कई देशों में डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बनेगी

Fri Jul 25 , 2025
मुंबई, (वार्ता) यश राज फ़िल्म्स और डॉल्बी लैबोरेटरीज़ ने घोषणा की है कि वॉर 2 (हिंदी और तेलुगु) 14 अगस्त को दुनिया भर के कई देशों में डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म होगी। 14 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म वॉर 2 भारत में फिल्म […]

You May Like