पारा लुढक़ा, चली ठंडी हवाएं, बढ़ी ठिठुरन

जबलपुर। नए पश्चिमी विक्षोभ समेत अन्य मौसम प्रणालियों के असर से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। दिन व रात का पारा लुढक़ने के साथ ठंडी हवाएं चली जिससे ठिठुरन बढ़ गई । गुरूवार को सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख मिचौली चली। मौसम विभाग ने पारे मेें और गिरावट आने के साथ कोहरे की संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 4.5 से 5.8 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 241 किमी, घंटा गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएँ बह रही है। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ के 2 फरवरी 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान

गुरूवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री पर पहुंंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 89 और शाम को 59 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी हवाएं तीन से चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

माही ठाकुर और अनन्या दुबे करेंगी मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व

Thu Jan 29 , 2026
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के लिए गर्व का विषय है कि नर्मदापुरम की दो महिला क्रिकेटर मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में शामिल की गई है। संभाग क्रिकेट संघ के सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि आगामी 6 फरवरी से सीनियर महिलाओं का निर्धारित ओवर टूर्नामेंट बीसीसीआई द्वारा राजकोट( गुजरात) […]

You May Like