दिल्ली में सरकार कर रही है अटल कैंटीन की शुरूआत

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को किफायती, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन देने के मकसद से एक बड़ी जन कल्याणकारी पहल के तौर पर ‘अटल कैंटीन’ योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत लोग सिर्फ पांच रुपये रिपीट पांच रुपये की मामूली कीमत पर पौष्टिक भोजन का लाभ उठा सकेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लाजपत नगर में अटल कैंटीन का उद्घाटन करेंगी, जिसके साथ ही पूरे शहर में इस योजना की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री और संसद सदस्य भी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में अटल कैंटीन खोलेंगे, जिससे पूरे दिल्ली में एक साथ यह योजना शुरू हो सकेगी। पहले चरण में, यह योजना 25 दिसंबर से शुरू होकर शहर भर में 100 जगहों को समाहित करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि सभी अटल कैंटीन स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता के सख्त मानकों को बनाकर रखेंगी और एफएसएसएआई एवं एनएबीएल के नियमों का पालन करेंगी। इसमें पारदर्शिता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सासीटीवी कैमरों की सुविधा भी होंगी।
दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर 25 दिसंबर को भारत मंडपम में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करेगी, जिसमें उनकी साहित्यिक विरासत और भारतीय कविता में उनके योगदान का जश्न मनाया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर कला, संस्कृति और भाषा मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में शुरू होगा।

Next Post

मोदी ने 'विकसित भारत' के लिए खेलाें को प्रमुख स्तंभ करार दिया

Thu Dec 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण और चरित्र विकास में खेलों की परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर मंच प्रदान करने के […]

You May Like