कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के ऊपर दर्ज एफआईआर निरस्त करने कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

सीधी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में दर्ज झूठी एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक के नाम का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक सीधी को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जीतू पटवारी के विरुद्ध झूठे तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन परिस्थितियों की जांच होनी चाहिए कि 25/06/2025 को पीडि़त व्यक्तियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अपनी शिकायत दर्ज कराई गई हो और उसके दूसरे दिन को वह बिना किसी कारण के कैसे कलेक्टर अशोकनगर को शपथ पत्र दे सकते हैं कि मानव मल खिलाने का स्टेटमेंट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कहने पर दिया गया है। यह राजनीति द्वेष भावना से किए जाने वाले पडयंत्र हैं। जीतू पटवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराधी साजिश करना, धर्म जाति के होना, झूठ तथ्यो को सच के रूप में प्रस्तुत करना और सार्वजनिक उपद्रव फैलाने के लिए साजिश करता मानकर एफआईआर दर्ज की गई है। जीतू पटवारी राजनीतिक तौर पर विपक्षीय दल के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनका यह कर्तव्य है कि वह प्रदेश में हो रहे व्यक्तियों के साथ अन्याय, अत्याचार को रोकने के लिए आवाज उठाएं, पीडितों की मदद करें। उनके द्वारा ऐसा ही कर्तव्य निभाया गया है ना कि ऐसी कोई साजिश की, जैसा कि पुलिस ने अपनी एफआईआर में उल्लेखित किया है। अत: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध दर्ज झूठी एफआईआर को निरस्त किया जावे तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को उचित ढंग से प्रभावशील किया जावे।

Next Post

खाद्य विभाग की टीम ने की पाँच पेट्रोल पंपों की जांच

Wed Jul 2 , 2025
ग्वालियर । जिले में पेट्रोल पंपों की जाँच के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खाद्य विभाग के दलों द्वारा बुधवार को शहर के पाँच पेट्रोल पंपों की जाँच की गई। इन पेट्रोल पंपों में सुंदरम पेट्रोलियम, इनर्जी सर्विस, […]

You May Like