फ्लाइट से इंदौर पहुंची नेपाल-बिहार की जेबकट गैंग

इंदौर: विश्व प्रसिद्ध इंदौर की रंगपंचमी की गेर में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग और जेबकटी की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में आए अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए छोटी ग्वालटोली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र के होटलों में सर्चिंग के दौरान नेपाल और बिहार से आए 20 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और उनके इंदौर आने के उद्देश्य तथा संभावित वारदातों की योजना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि ये सभी युवक करीब 9-9 हजार रुपये का फ्लाइट टिकट कराकर इंदौर पहुंचे थे, जबकि यहां पहचान छिपाने के लिए महज 300-300 रुपए में सस्ते कमरों में ठहरे हुए थे. रंगपंचमी के मद्देनजर चलाए जा रहे होटल चेकिंग अभियान के दौरान ग्वालटोली पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र के गौरव होटल और नीलम होटल में दबिश दी, जहां ठहरे युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. पुलिस ने जब इनके आने के साधन और होटल में ठहरने के खर्च का मिलान किया तो मामला संदिग्ध नजर आया. महंगे हवाई सफर से आने के बावजूद बेहद सस्ते और असुरक्षित कमरों में रुकने को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद पुलिस ने सभी 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

बिहार-नेपाल से जुड़े तार, खंगाला जा रहा रिकॉर्ड

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए युवकों में से कई नेपाल के सीमावर्ती जिलों और बिहार के चंपारण व मोतिहारी क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो बड़े मेलों और आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकटी और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता है. इंदौर पुलिस ने बिहार और नेपाल सीमा से लगे थानों से इन सभी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगी है, ताकि इनके पुराने मामलों और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

ये संदिग्ध हैं पुलिस हिरासत में

हिरासत में लिए गए युवकों में राजेश्वर पिता सुदामा सिंह राठौर निवासी पटेर्वा सुगोली जिला पर्सा (नेपाल), मुकेश कुमार राय पिता जयकिरण राय नट निवासी जितपुरा जिला पर्सा (नेपाल), प्रमेश राय पिता महाराजा राय निवासी नुचटा गाला जिला पर्सा (नेपाल), भोला कुमार पिता धामू राय निवासी मोतीपुर कठिया मठिया जिला पश्चिम चम्पारण (बिहार), सुजित कुमार पिता स्व. वीरेन्द्र प्रसाद निवासी अरहर पिपरा जिला बेतिया (बिहार), मनीष राय पिता बिन्देश्वरी राय निवासी पिपरिया गदिया टोल जिला मोतिहारी (बिहार), दिलीप राय पिता गुरूप्रसाद राय निवासी खपवा जिला बारा (नेपाल), पूरन कुमार पिता स्व. पारस राउत निवासी अरहर पिपरा जिला बेतिया (बिहार), अजय पिता बद्रीलाल राय निवासी ग्राम अनंत सागर जिला पूर्वी चम्पारण (बिहार), गुड्डू कुमार पिता राजकुमार राउत निवासी अहरार जिला बेतिया (बिहार) शामिल हैं.

इनके अलावा सुरेश पति केशु राउत निवासी अहरार पिपरा जिला वेस्ट चम्पारण, दिलीप कुमार पिता बद्रीलाल राय निवासी अनंत सागर पिपरिया जिला पूर्वी चम्पारण, वीरेन्द्र राय पिता महाराजा राय निवासी कठिया मठिया जिला बेतिया, रंजीत कुमार पिता जवाहर साह निवासी आदर्श नगर जिला मोतिहारी, मोहन राय पिता महाराजा राय निवासी कठिया मठिया जिला बेतिया, लक्ष्मण राउत पिता सुरेश राउत निवासी अहरार पिपरा जिला पश्चिम चम्पारण, सुरेश पिता रामचंद्र पासवान निवासी कठिया मठिया जिला पश्चिम चम्पारण, प्रभु राय पिता चोकट राय निवासी सुवेठिया जिला पर्सा (नेपाल), करण कुमार पिता वीरेन्द्र राय निवासी मठिया जिला पश्चिम चम्पारण और चंदन राय पिता हरिशंकर राय निवासी कठिया मठिया जिला पश्चिम चम्पारण (बिहार) शामिल हैं.

Next Post

अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ इज़रायल जाएंगे

Mon Mar 9 , 2026
वॉशिंगटन, 09 मार्च (वार्ता) अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद, उद्यमी जेरेड कुशनर मंगलवार को इज़रायल जायेंगे। मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों नेता दौरे के दौरान इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे।   Facebook Share on X […]

You May Like