सनसनीखेज वारदात: दोस्तों ने ही युवक को पीटा, मनुवाभान टेकरी के पास से 9 लाख की कार लूटी

भोपाल। कोहेफिजा थाना इलाके में एक युवक की पिटाई करते हुए उसकी 9 लाख रूपए की कीमत की कार लूट का मामला सामने आया है. युवक के साथ वारदात करने वाले चार आरोपी उसके साथी हैं. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है.

एएसआई शोभाराम ने बताया कि पंचवटी कालोनी एयरपोर्ट निवासी 27 वर्षीय सौरभ सितलानी ने शिकायत दर्ज कराई है. सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ देर रात खाना खाने के लिए एक ढ़ाबे पर गये थे. वहां से लौटते समय उसके दोस्त बाबर को साथी आदित्य शर्मा को फोन आया. आदित्य ने सभी को मनुवाभान टेकरी के गेट पर मिलने बुलाया और सभी कार से वहां पहुंचे. इस दौरान आदित्य ने सौरभ से रुपए की मांग की. रुपए नहीं देने पर सभी ने मिलकर सौरभ के साथ मारपीट की और उसकी कार लेकर चले गए. सौरभ ने मामले में आरोपी बाबर, आदित्य, मुईन और गुफरान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. चारों आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

विश्व चैंपियनशिप की तैयारी के बीच बाई ने चिराग शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी

Sat Jul 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी 29 साल के हो गए हैं। अब सबका ध्यान उनके जन्मदिन के जश्न से हटकर उनके करियर के लिए एक अहम चुनौती की ओर जा रहा है। अगले महीने नई दिल्ली में बीडब्ल्यूऍफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप होने वाली है। ऐसे में […]

You May Like