पान दुकान से 15 लाख की सिगरेट ले गए चोर

जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत गलगला स्थित पान दुकान का ताला तोडक़र चोर 15 लाख रूपए का माल चुराकर ले गए। चोर सिगरेट से भरे कार्टून चोरी कर ले गए है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सौरभ जैन 29 वर्ष निवासी दरहाई सराफा कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गलगला में पान मसाला बीड़ी सिगरेट की दुकान है।

अपनी दुकान बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था। दुकान के बाजू में स्थित किराना वाले अशोक केशरवानी ने फोन कर बताया कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुये हैं तो वह दुकान जाकर देखा दुकान के शटर के ताले वाले कुंदे टूटे हुये थे दुकान के अंदर जाकर देखा दुकान में रखी जीपीआई एवं आईटीसी कम्पनी की सिगरेट के 10-12 कार्टून कीमती लगभग 15 लाख रूपये के गायब थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
व्यापारियों में आक्रोश, गश्त पर उठाए सवाल
बेलबाग थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। पान मसाला कारोबारियों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में आए दिन वारदातें हो रही हैं। उन्होंने पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए । व्यापारियों का कहना है कि बेलबाग थाना क्षेत्र में हर एक-दो दिन में चोरी, लूट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। संघ ने बताया कि तीन दिन पहले ही एक अन्य व्यापारी से 70 हजार रुपये की लूट हुई थी। इसके बावजूद अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है उन्होंने कार्रवाई की मांग की है ।

Next Post

बारात से लौट रहे तीन युवकों को कार ने कुचला

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत लोहारी शिव शक्ति वेयर हाउस के पास बारात से लौट रहे तीन युवकों को बेलगाम कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक सोमवार को वीरेन्द्र राजपूत 25 वर्ष निवासी ग्राम […]

You May Like