9 करदाताओं के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा संभागवार एवं वार्डवार वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिन करदाताओं के द्वारा बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया करों की राशि जमा नहीं की जा रही है, उन सभी करदाताओं के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। संभागों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम की राजस्व टीम ने संभाग स्तरीय सदस्यों के सहयोग से कछपुरा, अधारताल और रांझी संभागों में प्रभावी कार्यवाही की।

जिसमें संभाग क्रमांक 02 कछपुरा अंतर्गत रानीदुर्गवती वार्ड सरदार जगत सिंग बकाया राशि 61 हजार 73 रूपये होने पर संभागीय अधिकारी राजस्व निरक्षक ऋषि कुशरे एवं शत्रुंजय आरख ,करसंग्रहता विनोद धुर्वे ,गिरीश कश्यप ,शैलेष कुमार सेन के द्वारा तालाबंदी की कार्यवाही की गई। वहीं संभाग क्रमांक 7 अधारताल के अंतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड में हमीदा बानो के भवन पर 31 हजार 3 सौ 92 रूपयें, शहीद अब्दुल हमीद वार्ड अंतर्गत सुनील विश्वकर्मा के भवन पर 73 हजार 1 सौ 22, दीवान आधार सिंह वार्ड के अंतर्गत किरण विश्वकर्मा, ईशांत विश्वकर्मा के भवन पर 63 हजार 7 सौ 75 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही हेतु नोटिस चस्पा किया गया।
इनकी संपत्ति पर किया गया नोटिस चस्पा
संभाग 10 रांझी अंबेडकर वार्ड में करदाता कामना मुखिया की सम्पत्ति पर राशि 41 हजार 5 सौ 15 रुपये एवं कमलजीत लांबा पर राशि 52 हजार 2 सौ 87 रूपये तथा चंद्रशेखर आजाद वार्ड में करदाता जसवंत सिंह पर राशि 54 हजार 8 सौ 94 रूपये, कमलेश दुआ सुनील दुआ पर राशि 56 हजार 5 सौ 40 रूपये तथा मंजीत सिंह पर राशि 66 हजार 4 सौ 29 रूपये बकाया होने पर 3 दिवस की अंतिम सूचना पोस्टर चस्पा किया गया एवं इसके बाद कुर्की एवं नल कटिंग की कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

ट्रांसपोर्ट नगर के लीज नवीनीकरण के कार्यो में आयेगी तेजी: निगमायुक्त

Thu Feb 19 , 2026
जबलपुर: चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों को बहुत शीघ्र ही लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर राहत प्रदान करने के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा संपदा विभाग के अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर निर्देश प्रदान किये गए हैं। निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों एवं लीजधारकों से भी […]

You May Like