ट्रांसपोर्ट नगर के लीज नवीनीकरण के कार्यो में आयेगी तेजी: निगमायुक्त

जबलपुर: चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों को बहुत शीघ्र ही लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर राहत प्रदान करने के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा संपदा विभाग के अधिकारियों को समक्ष में बुलाकर निर्देश प्रदान किये गए हैं। निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों एवं लीजधारकों से भी चर्चा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लीज नवीनीकरण की प्रारंभिक एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्रता के साथ फाइल तैयार कर नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत करें।

जानकारी के अनुसार बुधवार को निगमायुक्त और ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों के बीच एक सार्थक बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने लीज नवीनीकरण में आ रही तकनीकी पहलुओं से निगमायुक्त को अवगत कराया। निगमायुक्त ने व्यापारियों के विषयों के संबंध में सुनवाई की और त्वरित निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया। निगमायुक्त ने सम्पदा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

प्रकरणों का सूक्ष्म परीक्षण कर लीज से जुड़ी फाइलों का बारीकी से अध्ययन कर निराकरण किया जाये। व्यापारियों को प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने संपदा विभाग के अधिकारियों को निगमायुक्त द्वारा कहा गया। बैठक के दौरान अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, संपदा अधिकारी शिवांगी महाजन के साथ चंडाल भाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारीगण भी उपस्थित रहे।

Next Post

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रमजान के पवित्र महीने के आरंभ पर लोगों को बधाई दी

Thu Feb 19 , 2026
जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रमजान के पवित्र महीने के आरंभ पर लोगों को बधाई दी। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, “रमजान के पवित्र महीने के आरंभ पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रार्थना और क्षमा का यह समय हमें जरूरतमंदों […]

You May Like