आंधी-तूफान में गुल हो रही 25 गांवों की बत्ती; अधिकारियों के फोन न उठाने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बिलकिसगंज। बरखेड़ी विद्युत केंद्र से जुड़े लगभग 25 गांवों में आंधी-तूफान के दौरान होने वाले विद्युत फाल्ट से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने नई चंदेरी स्थित ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर विद्युत विभाग और प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित कर आरोप लगाया कि शिकायत के दौरान अधिकारियों द्वारा फोन तक नहीं उठाया जाता, जिससे समस्या और बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सीमित स्टाफ और संसाधनों के कारण रात के समय फाल्ट सुधार कार्य में काफी देरी होती है, जिससे घंटों तक बिजली गुल रहती है. ग्रामीणों के अनुसार चंदेरी, नई चंदेरी, पिपलिया, ताकीपुर, शेरपुर, भगवानपुर, बडऩगर, आलमपुरा, बरखेड़ी सहित करीब 25 गांव बरखेड़ी विद्युत केंद्र से जुड़े हुए हैं. शनिवार रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र की विद्युत लाइनों में कई स्थानों पर फाल्ट हो गया था. इसकी सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति बहाल करने में काफी समय लग गया. ग्रामीणों का कहना है कि रात की ड्यूटी में एक-दो लाइनमैन ही उपलब्ध रहते हैं. ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ फाल्ट होने पर समय पर सुधार कार्य संभव नहीं हो पाता. शनिवार रात 8 बजे बिजली बंद हुई, जो तड़के लगभग 3 बजे बहाल हो सकी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि लोगों का सहयोग नहीं मिलता तो एक अकेले लाइनमैन के लिए फाल्ट सुधारना बेहद मुश्किल होता.

प्रदर्शन में गोपाल सिंह मेवाड़ा, मांगीलाल मेवाड़ा, शंकरलाल मेवाड़ा, तुलसीराम मेवाड़ा, हीरालाल, करण सिंह, उमराव सिंह आदि उपस्थित रहे.

Next Post

बैतूल पुलिस महकमे में फेरबदल: 64 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

Sun Jun 14 , 2026
बैतूल। पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर […]

You May Like