जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने गुंडे- बदमाशों पर कार्रवाई की है। पिछले 24 घंटे में कई वर्षो से फरार एक गैरम्यादी, दो म्यादी वारंटी को गिरफ्तार किया गया है एवं दस जमानती वारंट तामील किये गये तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वालों सहित, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आठ व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 76 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 15 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी तथा 3 व्यक्तियो के खिलाफ 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 3 चाकू जप्त किये गये। इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 80 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 37 हजार 900 रूपये समन शुल्क वसूला गया।
Next Post
वेंडर पर लोहे के पल्टा से हमला
Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत इंद्रा मार्केट में रविवार दोपहर बदमाश ने वेंडर पर लोहे के पल्टा से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर अखिलेश शुक्ला 46 […]

You May Like
-
1 year ago
माढ़ोताल में दो जगह चले चाकू, पांच घायल