जबलपुर: सिविल लाईन थाना अंतर्गत इंद्रा मार्केट में रविवार दोपहर बदमाश ने वेंडर पर लोहे के पल्टा से हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर अखिलेश शुक्ला 46 वर्ष निवासी सुभाष हेयर सेलून के सामने कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वेंडर का काम करता है। राजेश मेहरा उसके घर पर पहुंचकर हंगामा किया था इसी बात को लेकर उसकी फोन पर राजेश मेहरा से कहासुनी हुई थी। रविवार दोपहर लगभग 12-30 बजे इंद्रा मार्केट में नरेश होटल के सामने राजेश मिला जो उसके साथ गाली गलोज करते हुये लोहे के पल्टा से हमलाकर माथे में चोट पहॅुचा दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
