भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना के संस्थापक स्व. बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सनातन संस्कृति, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति उनका समर्पण युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
इधर,सीएम ने स्वतंत्रता सेनानी’ लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर भी उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और कहा कि स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने वर्ष 1917 में संगठन ‘इंडियन होमरूल लीग ऑफ़ अमेरिका’ की स्थापना की।और वर्ष 1920 में भारत लौटकर देशवासियों को स्वाधीनता के लिए प्रेरित किया। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा
