तस्करो के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट, जला दी बोलेरो गाड़ी

रीवा: बीती रात दो पक्षो के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट हुई. एक बोलेरो को जला दिया गया जबकि दूसरी पलट गई. दोनो पक्ष थाने नही पहुंचे है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.मनगवां नगर से 15 किलो मीटर दूर पैपखरा बसेड़ा गांव के बीच बीती रात दो पक्षो के बीच जमकर विवाद हुआ. बताया गया है कि गाड़ी में टक्कर लगने के बाद विवाद शुरू हुआ और एक दूसरे का पीछे कर लिया.

कुछ दूर जाने पर बोलेरो को ठोकर मारी गई जो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके बाद एक पक्ष ने बोलेरो में आग लगा दी. जबकि दूसरे पक्ष की भी बोलेरो पलट गई. सूत्रो ने बताया कि यह विवाद गांजा-शराब तस्करी को लेकर हुआ है और दो गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई में वारदात हुई है. इस घटना के बाद लोग दहशत में है. वही मनगवां पुलिस का कहना है कि कोई पक्ष थाने शिकायत करने नही पहुंचा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्र बताते है कि एक युवक इस वारदात में घायल भी हुआ है.

Next Post

हाइवे पर व्यापारियों के साथ लूट

Fri May 30 , 2025
ग्वालियर: शहर की सीमा पर स्थित सिरौल में होटल विरासत ए पंजाब के सामने हाइवे पर दो व्यापारियों के साथ 92 हजार 200 रुपए लूट कर मारपीट कर दी। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने जितेंद्र सिंह जादौन और सुनील जादौन के साथ मारपीट की। जितेंद्र सिंह के सिर में गंभीर […]

You May Like