लॉस एंजिल्स, 05 अगस्त (वार्ता) अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजेल्स में हार्ड समर संगीत समारोह के बाद शहर में हुई सामूहिक गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।
कैलिफोर्निया प्रांत के सबसे बड़े शहर में 14वें प्लेस के 1100 ब्लॉक में एक बड़ी पार्टी को जब अधिकारियों ने बंदूक से लैस एक व्यक्ति को समारोह स्थल के अंदर जाते देखा तो पार्टी को बंद कर दिया गया। लॉस एंजेल्स पुलिस विभाग के अनुसार उस व्यक्ति को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
सोमवार को गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों को वापस इलाके में भेजा गया। अधिकारियों ने पहुँचने पर पाया कि आठ लोगों को गोली लगी थी। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर की हा मौत हो गयी है ओर अन्य सात को अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
हार्ड समर एक हाउस और टेक्नो संगीत समारोह है जो शनिवार और रविवार को हॉलीवुड पार्क में आयोजित हुआ था।
