इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत: नाबालिग प्रेमिका संग युवक ने कोतवाली के बाहर खाया जहर

टीकमगढ़: एक प्रेमी युगल ने शहर की कोतवाली के बाहर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सूझबूझ के चलते प्रेमी युगल की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालत में सुधार हो जाने के बाद दोनों को दमोह पुलिस अपने साथ लेकर रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार दमोह निवासी दीपेश सेन अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ टीकमगढ़ कोतवाली पहुंचे थे। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती दरअसल, दमोह निवासी युवती 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दीपेश बढ़ई की दुकान में काम करता है। युवती का आखिरी पेपर 6 फरवरी को था। परीक्षा के बाद दोनों दमोह से भागकर दीपेश के जीजा के घर मवई टीकमगढ़ आ गए थे। इसी दौरान युवती के मामा ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी की परिजनों की ओर से दमोह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई शिकायत के कारण दोनों तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने जहर खाने की घटना को अंजाम दिया है।

कोतवाली प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि युवक और युवती उनके पास पहुंचे थे। बातचीत में पता चला कि दोनों ने जहर खा लिया है और उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दोनों को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से दोनों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। घटना की जानकारी तुरंत दमोह पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमोह पुलिस की टीम रात में ही टीकमगढ़ पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, युवती नाबालिग है उसके परिजनों ने दमोह में पहले ही मामला दर्ज कराया था। इसी कारण दोनों घर से निकलकर पहुंचे थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद दमोह पुलिस उन्हें अपने साथ वापस दमोह ले गई।

Next Post

महिला पार्षद के घर हमला करने वाले का निकला जुलूस; पुलिस ने उसी गली में पैदल घुमाया, जहाँ मचाया था उत्पात

Mon Mar 9 , 2026
सागर: मोतीनगर थाना क्षेत्र के केशवगंज वार्ड में महिला पार्षद नीलोफर चमन अंसारी के घर के बाहर धारदार हथियार लेकर उत्पात मचाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुलूस निकाला है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को उसी इलाके में पैदल घुमाया, जहां पार्षद के घर के बाहर […]

You May Like

मनोरंजन