विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। टेस्ट और टी20I क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही मैदान पर खेलते दिखेंगे। विराट कोहली ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी का संकेत दिया है। विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जबकि टी20 आई से विराट ने वर्ल्ड कप जीतते ही संन्यास की घोषणा कर दी थी।
ऐसी खबरें आ रही है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। इन अफवाहों को देखते हुए दोनों का 2027 के वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, इन सब के वाबजूद विराट कोहली वापसी करने को तैयार हैं। कोहली ने पिछले हफ़्ते एक इनडोर नेट सेशन की तस्वीर शेयर की थी, जिससे पता चलता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी बार खेलने के बाद पहली बार वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं।
