ज्ञापन: रघुवंशी समाज ने बाबुओं पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी

सिवनी मालवा। सकल रघुवंशी समाज ने तहसीलदार को नर्मदापुरम कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसडीएम कोर्ट में पदस्थ बाबुओं पर आरोप लगाया कि वे बिना लेन-देन कोई कार्य नहीं करते। समाज का कहना है कि किसानों से जुड़े कई प्रकरण दो-दो वर्षों से लंबित हैं, जबकि ‘सेवा शुल्क’ देने वालों के काम दिनों में निपटा दिए जाते हैं। समाज ने तीन वर्षों में लंबित सभी मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Next Post

चोरी की जाली बरामद, वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Fri Sep 12 , 2025
बांदरी। बांदरी पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने पौधरोपण क्षेत्र से चोरी हुई चेनलिंक जाली को बरामद कर दो आरोपियों शाहरूख खान व रिहान खान को हिरासत में लिया। दोनों बजाज आपे (एमपी 15 एलए 4261) में जाली लेकर जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने कबाड़ व्यापारी सत्यपाल […]

You May Like