‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के लिए शाह चला रहे हैं कुटिल अभियान’: रमेश

नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष को निशाना बनाने और भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। श्री रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से बुधवार को कहा, “गृह मंत्री अमित शाह 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में परिसीमन विधेयकों को पारित नहीं करा पाने के बाद अपनी “बेइज्जती” की भरपाई करने के लिए लगातार विपक्ष पर हमले कर रहे हैं।” श्री रमेश ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री के प्रलोभनों के कारण ऐसे कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जो केवल दो वर्ष पहले मजबूत भाजपा-विरोधी एजेंडे पर चुने गए थे। उन्होंने दावा किया कि इन नेताओं को दिये जा रहे लालच “चौंकाने वाले” हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री एक “संकीर्ण और कुटिल अभियान” चला रहे हैं, जो विभिन्न संसाधनों से लैस है और कथित तौर पर अलग-अलग व्यक्तियों की जरूरतों के अनुसार योजनाएं और प्रलोभन पेश करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अभियान में नैतिकता की सभी सीमाएं पार की जा रही हैं लेकिन अंततः यह अपने उद्देश्य में सफल नहीं होगा।

Next Post

रक्षा विनिर्माण, अनुसंधान, नवाचार एवं क्षमता विकास में सहयोग मजबूत बनाएंगे भारत : थाईलैंड

Wed Jun 17 , 2026
नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) भारत और थाईलैंड ने रक्षा विनिर्माण, अनुसंधान, नवाचार एवं क्षमता विकास में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त करते हुए हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बैंकॉक में मंगलवार को 10वें […]

You May Like