नौकरी बहाली की मांग को लेकर कोलयार्ड के टावर पर चढ़ा युवक

सरई । सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराबहरा कोलयार्ड में आज सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नौकरी बहाली की मांग को लेकर कोलयार्ड के ऊंचे टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप था कि वह पहले कोलयार्ड के कंपनी में बतौर पीसी वाहन चालक के रूप में कार्यरत था, परंतु शराब पीने के चक्कर में कंपनी के द्वारा उसकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। नौकरी वापस नहीं मिलने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक संतोष साहू उम्र 32 वर्ष निवासी गजराबहरा टावर पर चढ़कर लगातार अपनी नौकरी बहाल करने की मांग करता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही कोलयार्ड प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। युवक का कहना था कि जब तक उसकी बात नहीं सुनी जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस दौरान कोलयार्ड परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संयम बरतते हुए युवक से बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी करने का प्रयास किया और देर शाम संविदा कंपनी में पुन: से नौकरी पर रखे जाने के लिए लिखित आश्वासन के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा।

००००००

Next Post

इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार

Mon Jun 15 , 2026
आगर मालवा, जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में थाना बड़ौद पुलिस […]

You May Like