इनामी एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार

आगर मालवा, जिले में फरार एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में थाना बड़ौद पुलिस को एनडीपीएस एक्ट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. जानकारी के अनुसार 3 सितंबर 2025 को थाना बड़ौद पुलिस द्वारा एक ट्रक से कुल 253.220 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया था. उक्त प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन एवं तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर विवेचना के दौरान आरोपी ईश्वरसिंह पिता भारतसिंह सौंधिया निवासी मदकोटा थाना बड़ौद जिला आगर मालवा की संलिप्तता पाई गई जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था.इसके बाद इसी दौरान आरोपी के मंदसौर जिले के ग्राम आम्बा भरपुर थाना सुवासरा क्षेत्र में होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई. जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.

Next Post

लड़ते हुए रेलवे ट्रेक पर आए सांड, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए

Mon Jun 15 , 2026
शुजालपुर, शहर के रेलवे अंडरब्रिज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बार फि र रेलवे ट्रैक पर गोवंश पहुंचने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 20911 के सामने अचानक तीन सांड लड़ते हुए रेलवे पटरी पर आ गए. ट्रेन के लोको पायलट ने हार्न लगातार […]

You May Like