खिरकाखेड़ा मोड़ में हुआ दर्दनाक हादसा
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत खिरकाखेड़ा मोड़ में तेज रफ्तार कार ने मोटर सायकिल सवार युवोंं को टक्कर मार दी। हादसे में एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नटवारा ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक नीरज गौंड़ 37 वर्ष निवासी ग्राम पौंड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं गांव का विजय गौंड़ उसकी मोटर सायकल से दवाई लेने शहपुरा जा रहे थे.
उसकी मोटर सायकल के आगे आगे गांव का गुन्नु ठाकुर भी शहपुरा काम से जा रहा था रात्रि लगभग 8-30 बजेे जैसे ही गुन्नु ठाकुर की मोटर सायकल खिरकाखेड़ा मोड़ के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 जेड एल 1380 का चालक कार को तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये गुन्नु ठाकुर की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे गुन्नु ठाकुर मोटर सायकल सहित गिर गया। कार चालक शहपुरा तरफ भाग गया। एक्सीडेण्ट से गुन्नु ठाकुर 28 वर्ष के सिर में चोट आने से मौके पर मौत हो गई और उसे चोटें आ गई।
