अज्ञात वाहन ने रौंदा किशोर की मौत

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम कुसली-मुरई के बीच एक नाबालिग का अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि  रोहित रैकवार 17 वर्ष निवासी ग्राम कुसली थाना कटंगी का रात्रि लगभग 9-15 बजे ग्राम कुसली- मुरई के बीच में सडक़ दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए चाचा शारदा कुमार रैकवार द्वारा निजी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के रोहित की मौत हो गई। नाबालिग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सूने मकान से जेवरात, नगदी ले गए चोर

Wed Jan 1 , 2025
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत ग्राम कंजई में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र सोने के जेवरात एवं नगदी 50 हजार रूपए पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनिल पटैल 34 वर्ष निवासी ग्राम कंजई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like