अमरवाड़ा में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, अवैध क्लिनिक सील

छिंदवाड़ा. जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही की जा रही है. आज ग्राम पौनार में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम अमरवाड़ा हेमकरण धुर्वे के मार्गदर्शन में तहसील अमरवाड़ा के ग्राम पौनार में गैर-मान्यता प्राप्त झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवीण बंजारा 26 वर्ष बिना किसी वैधानिक डिग्री के क्लिनिक का संचालन करते पाया गया। इस पर राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक योग्यता एवं अनुमति के चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue Jul 21 , 2026
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के पंचवटी वार्ड के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना सुबह दस बजे की है। बताया जा रहा है कि वह सुसाइड नोट छोड़कर गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर […]

You May Like