
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के जन्म दिन पर कल 12 जून को ग्वालियर एवं चंबल संभाग में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक स्थानो पर भगवान शिव का रुद्र अभिषेक, सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा, रचनात्मक कार्यों के तहत, अस्पतालों में भोजन एवं फल वितरण, शिव अभिषेक, वृक्षारोपण, कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में तोमर की धर्मपत्नी श्रीमती किरण सिंह तोमर, बड़े बेटे एवं हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया, तथा प्रबल प्रताप सिंह तोमर रघु भैया शामिल होंगे ।
12 जून रात्रि 10 बजे से 12-20 तक गिरगांव महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक का किया जाएगा, कार्यक्रम आयोजक धर्मवीर सिंह गुर्जर, सनी दंडोतिया हैं। प्रातः 8 बजे राजा मानसिंह तोमर उद्यान ऊरवाई गेट, पर वृक्षारोपण एवं प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना व प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा। प्रातः 8:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अग्रसेन चौराहा मुरार पर फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पंकज पाठक, शिव सिंह बघेल द्वारा किया जाएगा।
प्रातः 10 बजे पूर्व पार्षद गोरी रिंकू परमार द्वारा आयोजित कोटेश्वर महादेव मंदिर पर शिव अभिषेक एवं भोजन प्रसादी वितरण किया जाएगा।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा सांयकाल 6 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा आयोजक अशोक जादौन अध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण हैं। 4 से 7 बजे तक द्वारकाधीश मंदिर समिति थाटीपुर मुरार ग्वालियर द्वारा भगवान द्वारकाधीश का अभिषेक एवं कन्या पूजन तथा प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा। 4 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव ग्वालियर पर 4 बजे से सुंदर सुंदरकांड एवं 501 हनुमान चालीसा का जाप सामूहिक रूप से किया जाएगा।
दोपहर 12:30 बजे आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या विद्यालय गोले का मंदिर थाने के पीछे कल्पी ब्रिज मुरार ग्वालियर पर दृष्टिहीन कन्याओं के साथ भोजन ग्रहण किया जायेगा। आयोजक अमरीश शर्मा, अखंड अग्रवाल हैं। सुबह 10-30 बजे न्यू जयारोग अस्पताल 1000, विस्तार अस्पताल गेट के पास, हॉकी स्टेडियम के सामने कंपू ग्वालियर पर भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सांयकाल 6 बजे सात नंबर चौराहा मुरार ग्वालियर पर मिष्ठान एवं फल वितरण के साथ ठंडाई वितरण किया जाएगा। दोपहर 04 बजे आत्म ज्योति नेत्रहीन कन्या आवासीय विद्यालय गोले का मंदिर थाने के पीछे, मुरार ग्वालियर पर दृष्टिहीन कन्याओं को साथ केक काटवाकर उपहार साम्रगी वितरण किया जायेगा। शाम 4 बजे से 7 बजे तक स्थान सिविल अस्पताल हजीरा,ग्वालियर पर सुन्दर कांड एवं भोजन प्रसादी वितरण किया जाएगा।
शाम 5:00 बजे न्यू जयारोग अस्पताल 1000, विस्तार अस्पताल गेट के पास, हॉकी स्टेडियम के सामने कंपू ग्वालियर पर भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सायंकाल 6 बजे सुंदरकांड एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम स्थान आनंद नगर ,मां केला देवी मंदिर तिकोनिया पार्क बोहडापूर पर किया जाएगा।
