कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में हुई किसान संगठनों की बैठक

जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में किसानों की समस्‍याओं के समाधान के लिए किसान संगठनों की बैठक कलेक्‍टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने किसानों से एक-एक कर उनकी समस्‍याओं को सुना। किसानों ने अपनी विभिन्‍न समस्‍याओं के निराकरण प्राथमिकता से करने की बात रखी। जिनमें धान, मूंग व उड़द उपार्जन के रूके हुए भुगतान कराने, नहरों की मरम्‍मत, खाद की सहजता से उपलब्‍धता आदि शामिल थे।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि वे किसानों के साथ सहानूभूति के साथ कार्य करेंगे। साथ ही कहा कि उर्वरक व नहरों से संबंधित समस्‍याओं का भी निराकरण शीघ्र किया जायेगा। बैठक में नरवाई प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान नरवाई प्रबंधन के लिए कृषि अभियांत्रिकी जबलपुर द्वारा जिला स्तरीय नरवाई प्रबंधन कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

जिसमें कृषि अभियंता एमएल मेहरा ने नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों के बारे में विस्‍तार से बताया।इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, उप संचालक कृषि एसके निगम, भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, जिला उपाध्याक्ष डॉ.संतोष पटेल, बेलखाड़ू ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पटेल, बेलखाड़ू ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनू पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष नवीन पटेल, दीपक जैन सहित किसान संघों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Post

दो युवतियोंं पर बदमाशों ने किया चाकू से वार

Thu Sep 18 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सरकारी स्कूल कुदवारी के पास बदमाशों ने दो युवतियोंं पर चाकू से वार कर दिए। हमले में दोनों युवती घायल हो गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक महक बर्मन निवासी कुदवारी […]

You May Like

मनोरंजन