जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सरकारी स्कूल कुदवारी के पास बदमाशों ने दो युवतियोंं पर चाकू से वार कर दिए। हमले में दोनों युवती घायल हो गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक महक बर्मन निवासी कुदवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात नौ बजे परिचित रागनी अहिरवार एवं प्रीति बर्मन के साथ सरकारी स्कूल कुदवारी के पास खडी थी.
तभी वहाँ पर पहले से परिचित राहुल बेन, मुस्ताक, अनिल बर्मन, शारदा बर्मन आये जिनसे पुराना विवाद चल रहा है। चारो लोग उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे एवं राहुल ने अपने पास रहे चाकू से उस पर हमला कर पीठ पर एवं कमर में चोट पहुुंचा दी। रागनी बीचबचाव करने लगी तो राहुल ने रागनी को भी गर्दन एवं पेट पर चाकू से मार दिया। इसके बाद चारों जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गये।
