जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत गंगासागर रोड दुर्गा मंदिर के पास बीती रात मुफ्त में शराब नहीं देने पर शराब दुकान इंचार्ज और कर्मचारी पर बदमाशों ने कांच की बोतल से हमला कर दोनों का सिर फोड़ दिया। इसके बाद धमकाते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक राजेश गोस्वामी निवासी परसवाडा धनवंतरीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घंटाघर के सामने स्थित शराब दुकान में इंचार्ज है।
9 सितम्बर को अमर कुशवाहा एवं सूर्या कुशवाहा घंटाघर स्थित शराब दुकान में आए थे एवं फ्री में शराब मांग रहे थे जिन्हें फ्री में शराब देने से मना कर दिया था तो झूमाझटकी कर चले गए थे। बीती रात जब दुकान बंद करवाकर साथी हरिप्रसाद यादव सदर की शराब दुकान से काम करके लौट रहे थे तीन पत्ती में मिले और वहां से साथ साथ आ रहे थे।
गंगासागर रोड दुर्गा मंदिर के पास रुककर दोनों बात कर रहे थे उसी समय अमर कुशवाहा और सूर्या कुशवाहा आए कहने लगे उस दिन शराब नही दिया था और दो हजार रूपए मांगने लगे मना करने पर अमर कुशवाहा शराब की कांच की बोतल सिर में मार चोट पहुंचा दी। हरि प्रसाद यादव ने बचाया तो सूर्या कुशवाहा ने उसे भी कांच की बोतल सिर में मारा जिससे उसके सिर में भी चोटें आ गई। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
