रिश्तेदार ने अपहरण कर नाबालिग की अस्मत लूटी

जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र से रिश्तेदार ने नाबालिग लडक़ी का अपहरण किया और उसकी अस्मत लूटीं। अश्लील फोटो, वीडियो बना लिए जिसके जरिए ब्लैकमेलिंग करने लगा और डरा धमाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस के मुताबिक गोहलपुर निवासी 16 वर्षीय बालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रिश्तेदार समीर उर्फ अप्पू 22 वर्षीय जून माह में उसे बहला फुसलाकर उसे घुमाने के लिए ले गया इसके बाद जबरदस्ती तिलवारा स्थित मकान मेें ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।

जिसका फोटो, वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह उसे लगातार डरा धमकाकर आपत्तिजनक फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीडि़ता ने अब गोहलपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसे बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

Next Post

दुष्कर्म का शिकार किशोरी ने दिया नवजात शिशु को जन्म

Thu Sep 18 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत दीक्षितपुरा में रहने वाली एक किशोरी के साथ बालक ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने एल्गिन में नवजात शिशु को जन्म दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक दीक्षितपुरा में रहने वाली […]

You May Like