तीन दिवसीय ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ 20 मार्च को

शिवपुरी: प्रति वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी 29 वा तीन दिवसीय ओशो ध्यान साधना शिविर स्थानीय फतेहपुर रोड पर स्थित शिव रिसोर्ट में देश विदेश में प्रख्यात ओशो के शिविरों की संचालिका मां.ओशीन (चंडीगढ़) के संचालन में 20 मार्च को संध्या 5 बजे शुरू होगा.21 मार्च को ओशो संबोधि दिवस है,इस दिन प्रातः 7 बजे से ध्यान, साधना, नृत्य, प्रवचन के साथ में ओशो के द्बारा करायें गये विभिन्न ध्यान रात 8.30 बजे तक होंगे. 22 मार्च को भी प्रातः 6 बजे से रात 8.30 बजे तक विभिन्न ध्यान, साधना,नृत्य ओर ओशो के प्रवचन से जीवन में सकारात्मकता से आनंद की प्राप्ति, आध्यात्मिक शक्ति के संचार में ओशो प्रेमी लीन होंगे.

इसी तरह से शिविर के अन्तिम दिवस भी सम्पूर्ण दिवस ध्यान ,साधना के मध्य सभी ओशो प्रेमीगण लीन रहेंगे, संध्या सत्संग के उपरांत संन्यास महोत्सव होगा ओर इसके बाद सभी ओशो प्रेमी नृत्य साधना में लीन होंगे.शिविर संचालिका मां.ओशीन का सम्मान किया जायेगा,इसके बाद रात 9.30 बजे ओशो ध्यान साधना शिविर का समापन होगा. उपरोक्त शिविर तीन दिवसीय आवासीय है। सभी अपना पंजीकरण रवीन्द्र इलेक्ट्रॉनिक, हनुमान मंदिर, माधव चोक, शिवपुरी पर करा सकते हैं.ओशो परिवार शिवपुरी द्बारा शिविर के लिए तैयारियां आरंभ कर दी है. शिवपुरी के बाहर के अनेक ओशो संन्यासी ओर मां ने पंजीकरण करा लिया है.

Next Post

कोर्ट में सरेंडर से पहले पकड़ा हत्या का आरोपी

Tue Mar 18 , 2025
ग्वालियर: होली की रात दो लोगों के बीच झगड़े में बोलने पर एक युवक ने सुरेंद्र कुशवाह के पेट में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी अमरजीत कुशवाह कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा है। पुलिस ने कोर्ट के आसपास घेराबंदी […]

You May Like