कटनी: शहर के रविदास चौक, नदी पार क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से 18 वर्षीय युवक मयंक सोनी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मयंक बल्ब लगाने का काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक बिजली के संपर्क में आ गया।
करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
