बंद पड़ा कॉलेज का मेन गेट बना अतिक्रमण का अड्डा 

नौगांव। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय बापू डिग्री कॉलेज का मुख्य प्रवेश द्वार इन दिनों अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक बनता जा रहा है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह मेन गेट लंबे समय से बंद पड़ा है और इसका उपयोग नहीं हो रहा, जिससे यह केवल शोपीस बनकर रह गया है।

गेट के लगातार बंद रहने का फायदा उठाकर आसपास के लोगों ने उसके सामने अतिक्रमण कर लिया है। गेट के सामने अस्थायी कब्जे और अव्यवस्थित निर्माण हो चुके हैं, जिससे न केवल कॉलेज की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि छात्रों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को मजबूरी में वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि मुख्य मार्ग बंद होने के कारण उन्हें लंबा और कई बार असुरक्षित रास्ता अपनाना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाल ही में नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई, लेकिन इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान के सामने हो रहे अतिक्रमण को नजरअंदाज कर दिया गया, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

स्थिति यह है कि किसी आपातकालीन स्थिति में इस गेट का उपयोग करना भी मुश्किल हो सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द अतिक्रमण हटाकर मेन गेट को नियमित रूप से खोला जाए, ताकि आवागमन सुगम हो और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

Next Post

मंत्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल। कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया। मंत्री वर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय […]

You May Like