नहर किनारे मिला अधेड़ का शव

सतना . जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोह गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नहर किनारे एक अधेड़ का शव पाया गया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.उचेहरा क्षेत्र के खोह गांव में नहर किनारे सुनसान स्थान पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई करते हुए जब मृतक के संबंध में आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो वहां पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक की पहचान नहीं कर सका. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कुछ स्थानीय महिलाओं ने यह चौंकाने वाली जानकारी दी कि कुछ घंटे पहले एक चार पहिया वाहन वहां से गुजरा था. लिहाजा इस बात की आशंका जताई गई कि चार पहिया वाहन सवार लोगों द्वारा शव को नहर किनारे सुनसान स्थान पर फेंका गया होगा. मृतक सफेद रंग का कुर्ता-पयजामा पहनले हुए था. शव को सड़क किनारे मौजूद खाईं में झाडिय़ों के बीच फेंका गया था. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.

Next Post

टेबल फैन ठीक करते समय करेंट लगने से अधेड़ की मौत

Thu Jun 19 , 2025
सतना . घर ममें टेबल फैन ठीक करने के दौरान विद्युत तार की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई. जमीन पर गिरने के बाद जब परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए. तब वहां पर जांच करने पर चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्राप्त […]

You May Like