
सतना . घर ममें टेबल फैन ठीक करने के दौरान विद्युत तार की चपेट में आए अधेड़ की मौत हो गई. जमीन पर गिरने के बाद जब परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए. तब वहां पर जांच करने पर चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत महदेई नकटी मोहल्ले के निवासी 50 वर्षीय रामलाल विश्वकर्मा सोमवार की दोपहर अपने घर में टेबल फैन की रिपेयरिंग कर रहे थे. बताया गया कि टेबल फैन को ठीक करने के बाद उन्होंने उसके तार को बोर्ड से जोडऩे का प्रयास किया. लेकिन इसी दौरान उनका हाथ बोर्ड के एक खुले तार के संपर्क में आ गया. करेंट की चपेट में आकर कुछ देर तक चिपके रहने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े. उन्हें इस हाल में देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया. आनन-फानन ममें उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया. जहां पर जांच करने पर ड्यूटी डाक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया.
