ओडिशा से गांजा लाने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.50 लाख का माल जप्त

जबलपुर: क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर ओडिशा से गांजे की खेप लाने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये है।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार, क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर गढ़ा रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर आदित्य पटेल (21) और पीयूष कुशवाहा (22) निवासी गोहलपुर नई बस्ती को दबोचा है।

जब पुलिस ने उनके पिट्ठू बैग्स की तलाशी ली, तो दोनों के बैग से गांजे के 1-1 पैकेट बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह खेप ओडिशा के जिला कांटा बांजी ग्राम बेलपुरा निवासी आमिर नाम के मुख्य सप्लायर से लेकर आए थे और इसे जबलपुर में सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने 5 किलो गांजा जप्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस ओडिशा के सप्लायर आमिर की तलाश में जुट गई है।

Next Post

बेटे की मौत के बाद से बुजुर्ग से वसूली, 25 लाख देने के बाद भी मांगे रुपए

Sun Oct 11 , 2026
इंदौर: बेटे की मौत के बाद से एक बुजुर्ग से रुपए मांगने और अब तक 25 लाख रुपए लेने के बावजूद फिर रकम मांगने का मामला सामने आया है. अन्नपूर्णा पुलिस ने द्वारकापुरी में रहने वाले अजय दुबे उर्फ अज्जू पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया है.विनय नगर में रहने […]

You May Like