वाहन चलने के बाद और अच्छा हो जायेगा स्मूथ सरफेस

फ्लाई ओव्हर के एलिवेटेड कॉरीडोर में गुणवत्ता देखने पहुंचे अधिकारी

जबलपुर: स्ट्रक्चरल कार्य में गुणवत्ता से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी को देखते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग नीरज मण्डलोई एवं प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग के. पी. एस. राणा ने जबलपुर एलिवेटेड कॉरीडोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फ्लाई ओव्हर के ऊपर मेडीकल रैम्प से महानद्दा रैम्प पर जहां वाहनों का आवागमन हो रहा है। उस भाग में मास्टिक ऐस्फाल्ट का सरफेस स्मूथ होना शुरू हो गया है, जो लगातार वाहन चलने के बाद और अच्छी स्थिति में हो जायेगा।
सरफेस में क्रैक नहीं, ज्वाइंट की है डिजाइन
विशेष रूप से मदन महल चौक रोटरी पर किये गये मास्टिक ऐस्फाल्ट कार्य में सरफेस पर जो क्रेक देखे गये है, वह क्रेक रोटरी पर इनर एवं आउटर रिंग बीम एवं स्लेब के बीच सर्कुलर ज्वाईन्ट जो तकनीकी मापदण्ड एवं डिजाईन के आधार पर दिया गया है। उस ज्वाईंट के उपर मास्टिक ऐस्फाल्ट करने के फलस्वरूप वर्तमान में हो रहे वातावरण परिवर्तन एवं तापमान के उतार चढाव के कारण ज्वाईंट के गेप का रिफलेक्शन परिलक्षित हो रहा है, जो कि वास्तविक रूप में क्रेक्स नहीं है एवं इसका निर्माण कार्य के स्ट्रक्चर स्ट्रेंथ से कोई संबंध नहीं है।

इस गेप को निर्धारित मापदण्ड अनुसार उच्च गुणवत्ता के सीलेन्ट से समय-समय पर आवश्यकतानुसार भरने का कार्य किया जा रहा है, जो कि एक नियमित प्रक्रिया है। निरीक्षण के दौरान स्ट्रक्चरल कार्य में गुणवत्ता से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी प्रतीत नहीं हुई है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता सेतु लोक निर्माण विभाग जी.पी. वर्मा, अधीक्षण यंत्री, लो.नि.वि. के. के. लच्छे एवं कार्यपालन यंत्री, लो.नि.वि. शिवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 सरकार जुटी लीपा पोती करने : कांग्रेस
शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी ने फ्लाईओवर में पड़ी दरारों पर तंज कसा है। अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि जबलपुर में लगभग 800 करोड की लागत से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया। फ्लाई ओवर में पडी दरारों से इस महा घोटाले ओैर भ्रष्टाचार के दर्शन हो रहे हैं। अब जब फ्लाई ओवर की दरारों से भ्रष्टाचार दिखाई पड रहा है, इससे जबलपुर की आम जनता में भी दहशत व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी महामहिम राज्यपाल से मांग करती है, कि तत्काल ही उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन करें। इस फ्लाई ओवर की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। जिसको लेकर आज नगर कांग्रेस कमेटी 1 बजे कलेक्ट्रर जबलपुर के द्वारा महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौपेगें।

Next Post

कतारों में लगकर करा रहे जोन पंजीयन

Fri Jan 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ई- रिक्शा में रूट तय करने में दिख रहा चालकों का उत्साह जबलपुर: शहर में ई- रिक्शा की धमा चौकड़ी को देखते हुए तीनों यातायात थाना के अंतर्गत ई-रिक्शा के रूट तय किया जा रहे हैं. जिसके […]

You May Like

मनोरंजन