सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत अनाथालय में बच्चों को बांटे गए फल

धार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के तहत वर्तमान में ‘सेवा मेरा योगदान अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 4 अक्टूबर रविवार को ग्राम पीपलखेड़ा स्थित हिंदू अनाथालय में बच्चों के बीच सेवा कार्यों का आयोजन कर बच्चों को वितरण किए गए। अतिथियों द्वारा बच्चों के साथ समय बिताया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके संघर्षों पर चर्चा करते हुए बच्चों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर खुशी छा गई और कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोदिया, डॉ. शरद विजयवर्गीय, नरेश राजपुरोहित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हेमसिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष रेशमबाई, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, सन्नी होड़ा, कालीचरण सोनवानिया, पर्वत सूर्यवंशी, रतन भाभर , श्रीमती लता मालवीय, सरदार सिंह तवर और धार जनपद के कार्यपालन अधिकारी छीतू सिंह वास्केला उपस्थित रहे।

Next Post

नीरज चोपड़ा ने निशानेबाजों से किया संवाद

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में सोमवार को ओलंपियन खिलाड़ियों की मौजूदगी में प्रेरणादायक संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, ओलंपियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता अन्नू राज सिंह नारंग, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज […]

You May Like