मध्य वियतनाम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

हनोई, 03 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य वियतनाम में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गयी है जबकि पांच लापता हैं और 78 अन्य घायल हैं। यह जानकारी वियतनाम आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को दी।

रिपोर्ट के अनुसार, 12,600 से अधिक घर अभी भी जलमग्न हैं, जबकि 103 अन्य नष्ट हो चुके हैं या बह चुके हैं। 451 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

बाढ़ के कारण लगभग 7,900 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें जलमग्न हो गयी हैं, 64,000 से अधिक पशुधन एवं मुर्गियां मर गयी हैं, तथा सिंचाई प्रणालियों और नदी तटों को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

Next Post

अमेरिका ने चीन की तकनीकी विकास क्षमताओं को कमतर आंका: एनवीडिया सीईओ

Mon Nov 3 , 2025
माॅस्को, 03 नवंबर (वार्ता) एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा है कि शुरुआत में अमेरिका ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास में चीन की क्षमता को कमतर आंका था लेकिन अब वह अमेरिकी प्रौद्योगिकियों के बजाय अपने स्वयं के उद्योग पर पूर्ण भरोसा कर सकता है। फॉक्स न्यूज के साथ […]

You May Like