
सिंगरौली। शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के उद्देश्य से आज दिन सोमवार की देर शाम विधायक रामनिवास शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, ननि आयुक्त सविता प्रधान, पार्षद सीमा जायसवाल ने बाजार के प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया।
दरअसल काली मंदिर एवं सब्जी मण्डी मार्ग में फुटपाथ पर अतिक्रमण होने से रोजाना जाम लगता है। यहां तक कि सब्जी मण्डी मार्ग में दोनों सड़क हमेशा बाधित रहती है। उसका कारण अतिक्रमण है। विधायक, अध्यक्ष व आयुक्त एवं, उपायुक्त आरपी बैस, पार्षद समेत शहर के प्रबुद्ध नागरिको के साथ काली मंदिर मार्ग, सब्जी मण्डी व बस स्टैण्ड पैदल पहुंच यातायात व्यवस्था का जायजा लिये और सड़क पर आवागमन निर्वाध गति से होता रहे। ननि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
