लास वेगास में एफ-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

वाशिंगटन, 01 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका में लास वेगास के उत्तर में एक एफ-35 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

अमरीकी वायु सेना की एक प्रवक्ता ने रिया नवोस्ती को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा, “मंगलवार को नेलिस एएफबी का एक एफ-35 विमान लास वेगास के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना नेवादा के इंडियन स्प्रिंग्स से लगभग 25 मील उत्तर-पूर्व में, नेवादा टेस्ट एंड ट्रेनिंग रेंज के नियंत्रित हवाई क्षेत्र और प्रतिबंधित संघीय संपत्ति के भीतर हुई।”

उन्होंने आगे कहा, “आपातकालीन बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और आबादी वाले इलाकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। पायलट सुरक्षित है और उसे मामूली चोटों के लिए इलाज दिया जा रहा है। हमारे कर्मियों और समुदाय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।”

 

Next Post

गैस, बिजली और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस कमेटी का विरोध

Wed Apr 1 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा जिला कलेक्टर, जबलपुर को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन विशेष रूप से रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में हुई भारी वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कृत्रिम […]

You May Like