जबलपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा जिला कलेक्टर, जबलपुर को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन विशेष रूप से रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में हुई भारी वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल की कृत्रिम कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में सौंपा गया है। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में आम जनता पहले से ही महंगाई की मार से त्रस्त है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग तथा मजदूर वर्ग के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे कठिन समय में केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों और अव्यवस्थित निर्णयों ने जनता की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है।
कांग्रेसियों ने दी चेतावनी
कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर द्वारा व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा।इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
ज्ञापन में-विधायक लखन घनघोरिया , अमरीश मिश्रा, कमलेश यादव, सोनू कुकरेले , राजेश सोनकर, अयोध्या तिवारी, अतुल बाजपाई, मनीष चनसौरिया, सरबजीत सिंह रील, रितेश गुप्ता, आरिफ बैग, आदित्य मिश्रा,आशु वत्स, पवन कनौजिया, अभिषेक पाठक,रेखा जैन, प्रमोद पटेल, सिधांत जैन, रिंकू यादव, अभिलेख चंदेल, संतोष , अमरचंद बावरिया, अशरफ मंसूरी ,संजू ठाकुर, गुड्डू नवी, आलोक गुप्ता, अवधेश गुप्ता, निर्मल चंद जैन, मनोज नामदेव, जीपी पांडे, फिरोज ठाकरे, रज्जू सराफ, सचिन वाजपेई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
