नीरज चोपड़ा ने निशानेबाजों से किया संवाद

जबलपुर। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में सोमवार को ओलंपियन खिलाड़ियों की मौजूदगी में प्रेरणादायक संवाद सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग, ओलंपियन एवं कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता अन्नू राज सिंह नारंग, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, उनकी पत्नी हिमानी मोर एवं बहन सरिता चोपड़ा मौजूद रहीं। नीरज चोपड़ा ने अकादमी के युवा निशानेबाजों से संवाद कर प्रतियोगिताओं की तैयारी, दबाव से निपटने और निरंतर अभ्यास से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अभ्यास के साथ आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती और सही तैयारी जरूरी है।

खिलाड़ियों को परिणाम के बजाय अपनी प्रक्रिया और प्रदर्शन पर ध्यान देने की सलाह दी। इस दौरान पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन को लेकर भी चर्चा हुई। नीरज ने समय प्रबंधन और अनुशासित दिनचर्या को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश जैन, दिग्विजय सिंह, प्रशांत मिश्रा, पर्व जायसवाल, सुप्रिया जायसवाल, यश कौशिक, आरडीवीवी के स्पोर्ट्स अफसर कन्हैया राठौर और पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सेक्रेटरी आशीष रैकवार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Next Post

खड़की–ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन अब नियमित

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर। खड़की–ढेहर का बालाजी–खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नए नंबर के साथ नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। गाड़ी संख्या 01407/01408 को नियमित करते हुए अब 20105/20106 नंबर दिया गया है। गाड़ी 20105 खड़की से प्रत्येक रविवार सुबह 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.50 बजे ढेहर का बालाजी […]

You May Like