ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के छह प्रतिबंध फिर से लागू

वाशिंगटन, 28 सितंबर (वार्ता) ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के छह प्रतिबंध दस वर्षाें के बाद रविवार आधी रात फिर से लागू हो जाएंगे।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर लिखी एक पोस्ट में कहा, “संयुक्त राष्ट्र के छह प्रस्तावों को फिर से सक्रिय कर दिया गया है, जो ईरान के परमाणु संवर्धन पर प्रतिबंध लगाते हैं।”

उल्लेखनीय है कि फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने ईरान पर अपने परमाणु कार्यक्रमों का लगातार विस्तार करने और सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए 2015 के परमाणु समझौते के ‘स्नैपबैक मैकेनिज्म’ को फिर से सक्रिय कर दिया है।

इन प्रतिबंधों के तहत हथियारों पर प्रतिबंध, संपत्ति जब्ती, यात्रा प्रतिबंध, परमाणु, मिसाइल और बैंकिंग आदि पर प्रतिबंध शामिल है।

उल्लेखनीय है कि जून में इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद ईरान ने अपने परमाणु स्थल के निरीक्षण की अनुमति देने से मना कर दिया था।

वर्ष 2015 का परमाणु समझौता ईरान और अमेरिका, रुस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी के बीच हुआ था, जिसके तहत ईरान पश्चिमी देशों के प्रतिबंध हटाने के बदले अपने परमाणु कार्यक्रमों को रोकने पर सहमत हुआ था।

Next Post

चीन में आगामी छुट्टियों में 2.36 अरब यात्री की यात्राएं होने की उम्मीद

Sun Sep 28 , 2025
बीजिंग, 28 सितंबर (वार्ता) चीन के परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि बुधवार से शुरू हो रहे आठ दिवसीय राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद उत्सव की छुट्टियों के दौरान देशभर में लगभग 2.36 अरब यात्री यात्राएं होने की उम्मीद है। परिवहन उप मंत्री ली यांग ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित […]

You May Like