भोपाल। मंगलवारा में गणिनी आर्यिका सृष्टि भूषण माताजी, विश्वयशमति माताजी, विमलमति माताजी और क्षुल्लिका आप्तमति माताजी का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंगलवारा जैन समाज अध्यक्ष आदित्य मनिया एवं दिगंबर जैन महासभा अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली ने बताया कि सृष्टि भूषण माताजी की पुरानी पिच्छिका मनोज मन्नू परिवार को मिली, जबकि नवीन पिच्छिका पदम सर्वज्ञ प्रकाश सिंघाई एवं आदित्य मनिया परिवार को दी गई। यह आयोजन आर्यिका संघ के चातुर्मास एवं ज्ञानवर्णी वर्षा योग का हिस्सा था। समारोह में हजारों श्रद्धालु, महिला मंडल, युवा मंडल और पाठशाला परिवार सहित उपस्थित रहे और आर्यिका संघ को झिरनो जैन मंदिर तक भावपूर्ण जुलूस में ले जाया गया।
आर्यिका संघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह
