आईआईएफएल फाईनेंस का 500 करोड़ का निर्गम खुला

नयी दिल्ली (वार्ता) नॉन-बैंकिंग फाईनेंशल कंपनी (एनबीएफसी) आईआईएफएल फाईनेंस लिमिटेड का 10.25 प्रतिशत प्रतिवर्ष तक के कूपन वाला निर्गम आज खुला। कंपनी इसके माध्यम से 500 करोड़ रुपये जितना चाह रही है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि एकत्रित किए गए फंड का उपयोग आगे ऋण देने, फाईनेंसिंग एवं सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ये इश्यू 23 अप्रैल, 2025 तक खुला रहेगा।

आईआईएफएल फाईनेंस द्वारा 100 करोड़ रुपये (‘‘बेस इश्यू साईज़’’) तक के एनसीडी जारी किए जाएंगे। इनके साथ 400 करोड़ रुपये (‘‘ग्रीन शू विकल्प’’) तक का ओवर-सब्सक्रिप्शन रखने का विकल्प होगा। ये दोनों मिलाकर 500 करोड़ रुपये तक हो जाएंगे।

Next Post

जोन 12 की एई की अभद्रता से भड़के सीवेज विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue Apr 8 , 2025
भोपाल। नगर निगम जोन 12 के कार्यलय के सामने सीवेज विभाग के वाहन चालकों द्वारा हंगामा किया गया। सभी वाहन चालकों का आरोप है, कि विभाग के अधिकारियों ने उनसे अपशब्द व गाली गलोच की. जिसके लेके सभी वाहन चालकों ने माता मंदिर पर बने निगम कार्यलय पहुंच कर इस […]

You May Like