सीएम डॉ. यादव की श्रद्धांजलि, जयंती शुभकामनाएं और दूषित जल मामले में सख्ती

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ महाराज की जयंती पर कोटिशः नमन करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैरवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के भागीरथ पुरा क्षेत्र में दूषित पानी से नागरिकों के संक्रमित होने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। लापरवाही के मामले में जोन क्रमांक-4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री एवं प्रभारी सहायक यंत्री (पीएचई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि प्रभारी उपयंत्री (पीएचई) को सेवा से पृथक किया गया है।

घटना की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

भिंड में सवर्ण समाज के लोगों ने थाना घेरा, मनुस्मृति के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे परशुराम सेना के नेता

Wed Dec 31 , 2025
भिंड:शहर में भीमराव अंबेडकर और मनुस्मृति को लेकर चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सवर्ण समाज से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे और मनुस्मृति के साथ गिरफ्तारी दी। शिवपुरी के खनियाधाना में भीम आर्मी द्वारा कथित रूप से मनुस्मृति जलाए जाने की […]

You May Like