भाजपा की नीतियों से दिल्ली में शिक्षित महिलाओं में बेरोजगारी बढ़ी- कांग्रेस

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्र और दिल्ली की भाजपा सरकारों पर महिला विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी में शिक्षित महिलाओं की बढ़ती बेरोजगारी के लिए वे जिम्मेदार हैं।

श्री यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बड़े दावों के बावजूद दिल्ली में महिला कार्यबल की भागीदारी राष्ट्रीय औसत 35 प्रतिशत से भी कम है, जबकि यहां की महिलाएं देश में सबसे अधिक शिक्षित मानी जाती हैं।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हर महिला को 2500 रुपये मासिक सहायता और डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का वादा अभी तक अधूरा है। पिंक कार्ड के नाम पर जटिल प्रक्रियाएं लागू कर कई महिलाओं को इस सुविधा से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कैबिनेट में किए गए वादों पर अब चुप्पी साध ली गई है, जबकि महिला आरक्षण कानून पर समर्थन मांग रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि खाली सरकारी पद, खराब कानून व्यवस्था और असुरक्षा के कारण महिलाएं रोजगार से दूर हो रही हैं।

 

Next Post

अनेक जगह कचरे के ढेर में भड़की आग

Sun Apr 12 , 2026
जबलपुर। रविवार को मेडिकल अस्पताल के पास, नयागांव रामपुर और झंडा चौक ग्वारीघाट के पास स्थित कचरे के ढेर, झाड़ियों में आग भड़क उठी। तीनों इलाकों में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के अमले ने आग पर समय पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार तीनों […]

You May Like