नवागत उपखंड अधिकारी सौरभ मिश्रा ने संभाला चितरंगी का कार्यभार

चितरंगी: चितरंगी तहसील में नवागत उपखंड अधिकारी के रूप में सौरभ मिश्रा ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदग्रहण अवसर पर तहसील कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा औपचारिक परिचय प्राप्त किया।

नवागत एसडीएम श्री मिश्रा ने कहा कि वे शासन की जनहितकारी योजनाओं को पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

यूपी योद्धाज की एक और हार, अयान की बदौलत पटना ने 10 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की

Tue Oct 7 , 2025
चेन्नई, 07 अक्टूबर ( वार्ता) पटना पाइरेट्स ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 68वें मैच में यूपी योद्धाज को 36-28 के अंतर से हरा दिया। यह 10 मैचों में पटना की तीसरी जीत है जबकि यूपी को 12 मैचों में […]

You May Like