माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी के नखरा’ ने 20 मिलियन व्यूज किया पार

मुंबई, 06 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का भोजपुरी गाना ‘मेहरी के नखरा’ ने 20 मिलियन व्यूज पार कर लिया है। माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया है। माही श्रीवास्तव की मनमोहक अदायगी से भरपूर और गोल्डी यादव मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ दर्शकों के बीच वायरल हो गया है। यह गाना 20 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार करके धमाल मचा रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने को 20 मिलियन व्यूज पार करना उनके लिये बहुत ही खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि वह इस गाने के लिये रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हैं। वहीं गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह लोकगीत रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा बनाया है। इस गाने को गाकर वह बहुत खुश हैं, क्योंकि यह गाना 20 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है।

Next Post

संदीपा धर ने अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की

Sat Dec 6 , 2025
मुंबई, 06 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर ने अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। संदीपा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बिना ज़्यादा खुलासा किए, अपने फैंस को इसकी पहली झलक भी दिखा दी है। संदीपा ने अपनी वैनिटी वैन से कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें शेयर कीं, जिनके कैप्शन […]

You May Like